जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर मैं गोविंदपुरी स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा,भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।समागम के दौरान विशेष गुरबाणी कीर्तन आयोजन के अलावा जत्थे द्वारा शबद-कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु साहिब की बाणी से जोड़ा गया।गुरबाणी की मधुर धुनों से पूरा गुरुद्वारा साहिब भक्तिमय हो गया।कीर्तन के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास की गई।जिसमें सरबत के भले,सुख-शांति एवं मानवता की सेवा की कामना की गई। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया,जिसमें संगत ने पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteश्रद्धालुओं ने लंगर एवं अन्य सेवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह,गुरु घर के ग्रंथि जोरावर सिंह ने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु साहिब की वाणी हमें सत्य,सेवा,प्रेम,समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।उन्होंने संगत से गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।समागम में सचिव सुरजीत सिंह ढिल्लों,कैशियर मनमोहन सिंह,दलवीर सिंह बेदी,सतवंत सिंह नय्यर,भूपेंद्र सिंह,हरजीत सिंह,बलविंदर सिंह,मनजीत सचदेवा, नवदीप बत्रा एवं तरनजीत सचदेवा सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।समूचा कार्यक्रम श्रद्धा,सेवा,भाईचारे एवं धार्मिक भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।