राजीव जायसवाल बड़हलगंज के उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट ने एक ग्रैंड सेमिनार का आयोजन किया। इसमें नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान भविष्य बनाने की सीढ़ी है।डॉ. प्रीति महेश उमर ने छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा के साथ कोई न कोई तकनीकी हुनर सीखने की सलाह दी। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए कार्यक्रम के आयोजक सत्येंद्र यादव का हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम में डॉ. प्रीति महेश उमर ने अपने पति चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ मिलकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रीति पटवा, शीतल कुमारी और गरिमा मिश्रा को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, अतिथियों ने टॉप-10 प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए।इस मौके पर पूर्व प्रधान योगेंद्र यादव, प्रेम यादव, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल और अमरनाथ उमर मौजूद रहे। इंस्टीट्यूट के शिक्षक कपिल, पूजा, आयुष, मनीष, विकास, श्रेयांस, अन्नू, ऋतु और कोमल ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।