गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 82/22, धारा 323 व 504 भादवि से संबंधित वारंटी प्रदीप पुत्र रामलाल यादव तथा सूरत लाल उर्फ डब्बू पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम बेलहरा, थाना बहरियाबाद को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह, थाना बहरियाबाद शामिल रहे।