अभाविप ने घोषित किए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए प्रत्याशी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए अपने केंद्रीय पैनल की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी एवं संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह को अभाविप ने अपना प्रत्याशी नामित किया है। अभाविप इस चुनाव में छात्रसंघ में रहते हुए किए गए कार्यों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे में सुधार, महिला सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक सक्रिय एवं उत्तरदायी छात्रसंघ जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुंचेगी। सत्य निकेतन की घटना के बाद सुरक्षित विद्यार्थी आवास के सवाल को लेकर चलाया जा रहा ‘आखिर कब तक?’ अभियान भी अभाविप के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/

सेंट्रल पैनल के उम्मीदवार

अध्यक्ष: यश डबास
उपाध्यक्ष: ईशू मौर्य
सचिव: रिया छाबड़ी
संयुक्त सचिव: लक्ष्यराज सिंह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “पिछले वर्ष विद्यार्थियों ने अभाविप को डूसू में जिम्मेदारी दी थी। पूरे वर्ष हमने विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनके समाधान के लिए काम किया। इस चुनाव में हम अपने काम और आगामी प्राथमिकताओं के साथ फिर विद्यार्थियों के बीच जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षा और सुविधाओं को बेहतर करने के साथ विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, के लिए सुरक्षित परिसर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि डूसू विद्यार्थियों की आवाज बने और उनकी समस्याओं पर लगातार काम करे।”अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली के मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “आज दिल्ली विश्वविद्यालय का विद्यार्थी यह देखना चाहता है कि उसके लिए कौन काम कर रहा है और कौन केवल चुनाव के समय दिखाई देता है। अभाविप पूरे वर्ष विद्यार्थियों के बीच रहकर उनके मुद्दे उठाती रही है। सत्य निकेतन की घटना के बाद सुरक्षित पीजी और विद्यार्थी आवास का सवाल भी गंभीरता से सामने आया है, जिसे हम ‘आखिर कब तक?’ अभियान के माध्यम से उठा रहे हैं। इस चुनाव में भी हमारा फोकस विद्यार्थियों के वास्तविक मुद्दों और उनके समाधान पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *