ढखेरवा पुल से महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाई जान

जनपद लखीमपुर खीरी थाना पढ़ुआ क्षेत्र की ढखेरवा चौकी के सामने स्थित शारदा सहायक नहर का पुल गुरुवार सुबह एक बार फिर चर्चा में आ गया। करीब सुबह नौ बजे एक अज्ञात महिला ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। महिला के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद राहगीर तत्काल मौके की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया और उसकी जान बचाई। घटना के बाद पुल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ढखेरवा का यह पुल इन दिनों लगातार हादसों को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शारदा सहायक नहर के इस पुल से पूर्व में भी कई लोगों की जान जा चुकी है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद पुल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, आवश्यक बैरिकेडिंग लगाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर लगातार हादसों के बाद भी जिम्मेदार विभाग कब चेतेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ढखेरवा पुल की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *