कैप्टन ए.वी.एस. गहलौत पब्लिक स्कूल में जी के क्विज आयोजित

हल्दौर । कैप्टन ए.वी.एस. गहलौत पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परीक्षा का आयोजन दो समूह ए और बी में किया गया। ग्रुप ए (कक्षा 1 से 3) एवं ग्रुप बी (कक्षा 4 से 6)। दोनों समूहों के विद्यार्थियों से उनके कक्षा-स्तर के अनुरूप सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञानवर्धक जानकारी, आत्मविश्वास एवं त्वरित सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर नवीन कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्या शालिनी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर ज्ञान अर्जित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।ग्रुप ए में हिताशी, अंश, इस्मायरा, इशिता एवं अवंतिका तथा ग्रुप बी में कसफ, श्रेष्ठ एवं युक्ति ने स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *