नजीबाबाद। पत्रकारों के हितों, सम्मान और सुरक्षा की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण, सदस्यता एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों की एकजुटता का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल ‘टांडे वाले’ ने शिरकत की। इस दौरान मुंबई से वापस लौटे जूनियर रिपोर्टर अमन को संगठन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह में संगठन की नीतियों एवं पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर मनोज शर्मा, विपिन राजपूत, नसरीन सैफी, सपना वर्मा, नसीम अहमद, नमित सिंघल एवं संजीव अग्रवाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त सदस्यों का संगठन की ओर से फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
नगर इकाई का हुआ गठन
नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी ने नगर इकाई का गठन करते हुए संगठन की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपीं। मरगूब हुसैन नासिर को नगर संरक्षक, डॉ वसीम बारी वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, मयंक कश्यप नगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद सुहैल ‘राजू’ को नगर महामंत्री, शादाब जफर ‘शादाब’ को नगर मीडिया प्रभारी, जुनैद अंसारी को प्रचार मंत्री, नसीम उस्मानी को कोषाध्यक्ष, आफताब आलम को नगर सचिव, शमीम सिद्दीकी को संगठन मंत्री, अब्दुल रऊफ को मंत्री तथा गुलजार शेख, जिया अब्बास को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल ने जूनियर रिपोर्टर अमन को सम्मानित करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारों के हितों के लिए संगठनात्मक एकजुटता जरूरी है। उन्होंने मीडिया जगत को अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद ने कहा कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति वर्तमान में देश के 22 राज्यों में कार्य कर रही है। उन्होंने पत्रकारों के हित एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही। उन्होंने आगामी 1 दिसंबर को पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील भी की।हाशिम अहमद ने सफल आयोजन के लिए नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सामने ला सकता है।कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ रजा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद ने की। जिला महासचिव अशरफ अली ने अतिथियों, पत्रकारों, नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में पत्रकारों एवं संगठन के सदस्यों में खासा उत्साह दिखाई दिया।