मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बाजारों में पुलिस की पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने मनचलों पर कसा शिकंजा

गाजीपुर । महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/पुलिस ने आमजन से महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना देने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर सहायता लेने की अपील की।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण एवं चेकिंग की। टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वाले शोहदों पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *