बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची राहत सामग्री, प्रशासन की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी

गाजीपुर । जनपद में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों की निगरानी के साथ राहत सामग्री, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पशुओं के चारे की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’ ने विकासखंड करंडा के दीनापुर स्थित बाढ़ शरणालय में करीब 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान लखनचंदपुर कला, गद्दोगाड़ा, सोल्हनपुर और तुलसीपुर के प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत किट उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।वहीं, विकासखंड जमानिया की ग्राम पंचायत गायघाट में संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कराया गया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteगायघाट और हसनपुर नसीरपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं राहत किट का वितरण किया गया।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान ने तहसील मोहम्मदाबाद के गौसपुर घाट का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी जमानिया ने कल्याणचक और लखीमपुर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सैदपुर में भी प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई, जबकि रेवतीपुर में पशुपालकों के लिए भूसे की व्यवस्था की गई।प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, पशु चारे और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की सक्रियता से राहत कार्य लगातार आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *