शॉर्ट सर्किट से चार गोमती दुकानें जलकर राख, मौके पर पहुंचे परवेज खान ने पीड़ितों का जाना हाल

जमानियां। नगर पालिका मोड़ के पास रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूजा सामग्री, अड्डा और फल विक्रेताओं की चार गोमती दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया और आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद परवेज खान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका मोड़ पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी दी तथा पीड़ित दुकानदारों को विभाग की ओर से सहायता राशि दिलाए जाने की मांग रखी।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि दुकानों में रखा सामान और अन्य कीमती सामग्री आग की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ितों में वार्ड नंबर 19, मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी गोपाल चंद्र पुत्र कमल चंद्र की पूजा सामग्री की दुकान, वार्ड नंबर 6 लोदीपुर निवासी मोहम्मद इजहार पुत्र इसरार की दुकान, वार्ड नंबर 19 सैयदबाड़ा निवासी फिरोज राइन पुत्र सलीम राइन की फल की दुकान, वार्ड नंबर 15 बुद्धिपुर निवासी नसीम राइन पुत्र समीउल्लाह उर्फ मामू की अड्डा दुकान तथा वार्ड नंबर 12 निवासी हैदर अली पुत्र मोहम्मद हुसैन की फल की दुकान शामिल बताई गई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार गोमती दुकानों में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और आबादी को नुकसान होने से बचाया जा सका। घटना के बाद बिजली आपूर्ति और शॉर्ट सर्किट के कारणों को लेकर भी जांच की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *