जमानियां। नगर के रामलीला चबूतरा परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) एवं सवर्ण समाज के नेतृत्व में यूजीसी की नई नीतियों के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी निधि को सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने यूजीसी के हालिया नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जातिगत आधार पर आरक्षण के स्थान पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ देने वाली व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिससे समाज के सभी वर्गों के गरीब लोगों को समान अवसर मिल सके।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उन्होंने सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग उठाई। कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और ज्ञापन सौंपता आ रहा है तथा आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी की नई नीतियों को वापस लिया जाए तथा आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक मानकों को प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार ठोस पहल करे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, अमित सिंह, विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रौशन सिंह, याकूब खान, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विकास सिंह, अमरनाथ सिंह, अजीत कुमार सिंह समेत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।