पिलखुवा वेद क्रिएटिव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रफुल्ल सारस्वत ने बूथ अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देना होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं एवं संगठनात्मक विषयों को प्रमुखता से रखा। पार्टी की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में नरेश भारती, गुड्डू प्रजापति, कुलदीप, विश्व प्रकाश शर्मा, हिमांशु,अमित टॉक, अंकुर गहलोत, वरुण शर्मा, रॉकी तोमर, विनय, राजेंद्र सिंह राठी, सुमन गर्ग, रेखा अग्रवाल, सुमित, रेनू सैनी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।