*शिकोहाबाद*। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने ई-रिक्शा की चार बैटरियां चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां बरामद की हैं। दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अरबाज पुत्र समीउद्दीन और सुमित पुत्र असरफी लाल, निवासी उरमुरा किरार, थाना शिकोहाबाद को बोझिया कट से पहले कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के पास हाईवे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/यह है मामला: पुलिस के अनुसार, 24/25 अगस्त की रात एक व्यक्ति ने अपने दो ई-रिक्शा घर के सामने बने बाड़े में चार्जिंग पर लगाए थे। सुबह दोनों ई-रिक्शा की चारों बैटरियां गायब मिलीं। सूचना पर 5 सितंबर को थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने चोरी की चारों नीले रंग की ईस्टमैन प्रीमियम बैटरियां बरामद कर ली हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, उपनिरीक्षक जहीर हुसैन, मुख्य आरक्षी उदयप्रताप सिंह और आरक्षी भवतोष कुमार, राहुल कुमार व मुकुल शामिल रहे।