कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभा यात्रा का आयोजन, विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने शोभायात्रा का फीता काटकर किया शुभारंभ

बढ़ापुर । क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया,विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया ,इस दौरान लोगों ने विधायक कुंवर सुशांत सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया, शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर  प्राइमरी स्कूल, से लाल नेतराम के घर के पास से होते हुए मुख्य मार्ग इनायतपुर चौराहे से होते हुए घनश्याम सिंह के घेर के पास से गुजर कर शिव मंदिर पर संपन्न हुई । जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा,इस दौरान राजेंद्र सिंह, कलवा सिंह, बलवीर सैनी, सुभाष सिंह, विमल सैनी,सोनू सिंह, सुंदर सिंह, राजकुमार, नमन कुमार, नन्हे सिंह, अमित कुमार, अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *