बिजनौर । यूनिवर्सल एकेडमी में शिक्षक दिवस ( गुरु उत्सव )बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। शिक्षक दिवस हमारे देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे मनाया जाता है।कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ अनुज त्यागी और उपप्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल के मार्गदन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अनुज त्यागी, उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने संयुक्त रूप से डॉ राधा कृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वन्दना से की गई। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं ने नृत्य, गीतऔर नाटक के माध्यम से गुरु के महत्व को दिखाया जिसे देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। विद्यार्थियों ने शिक्षक के योगदान और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण दिये तथा शिक्षकों के सम्मान में और भी अनेक कार्यक्रम किए ।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/बच्चों द्वारा अपने प्रिय शिक्षकों के लिए विभिन्न फन गेम्स का भी आयोजन किया गया। शिक्षक बच्चों के इन भावों से बहुत प्रभावित हुए और इस दिन को खास बनाने के लिए बच्चों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में केक भी काटा गया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अनुज त्यागी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षक दिवस गुरु उत्सव के रूप में मनाया जाता है शिक्षक ही बच्चों को सही मार्ग दिखाकर उनके लक्ष्य की ओर ले जाता है। शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता है। उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल जी ने भी सर्वप्रथम सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षक ही हमारे सच्चे मार्ग दर्शक होते हैं जो हमारे जीवन को ज्ञान से रोशन करते हैं। विद्यार्थियों को गुरु का सम्मान करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं को मूवी दिखाई गई और सूक्ष्म जलपान कराया गया जिससे सभी शिक्षक/ शिक्षिकाए उत्साहित दिखे।कार्यक्रम को सफल बनानें में एक्टिविटी इंचार्ज मिस्टर अभिलाष, अनीता चौधरी, कॉर्डिनेटर कविता शर्मा, और अन्य कॉर्डिनेटर सूरज, रूपाली ,फरहा,डांस शिक्षक ओम व सृष्टि, म्यूजिक शिक्षक नितिन, संजय, फाइन आर्ट इंचार्ज नितिन चौधरी ,प्रज्ञा तथा सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का योगदान रहा।