कोतवाली देहात । के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम स्थल सकारात्मक ऊर्जा एवं ज्ञान के प्रकाश से आलोकित हो उठा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रा ईशा ने भावपूर्ण कविता एवं भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया। वहीं इक़रा बटूल ने प्रभावशाली अंग्रेज़ी भाषण के माध्यम से शिक्षक-शिष्य संबंधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्रा मुमतहा ने सुंदर कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जूनियर एवं सीनियर स्किट रहे। दोनों प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा के माध्यम से शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और खूब तालियाँ बटोरीं।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।