श्री विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज में शिक्षक दिवस पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित

गंज । श्री विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैलाशचंद एवं उपप्रधानाचार्य अखिलेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक ज्ञानेन्द्र सिंह निरंजन लाल दिनकर सिंह ओम प्रकाश द्वारा महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पाजंलि एवं कक्ष सज्जा प्रतियोगिता का फीता काटकर किया गया ।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया । इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य कैलाशचंद ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व चरित्र एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उनका जितना भी सम्मान किया जाए वह कम है। अंत में प्रधानाचार्य एवं छात्र छात्राओं द्वारा गुरुजनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में अरुण त्यागी रवि प्रकाश आर्य अनिल कुमार जसवीर सिंह सुशील कुमार राहुल कुमार संजय सक्सेना सुमित कुमार अरविंद कुमार अंशुल कुमार शिवनंदन यादव बबीता सिंघल दीना रानी सुषमा खन्ना विकासना छवि रश्मि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *