मेंहदावल, संत कबीर नगर।विकास खंड मेंहदावल के अंतर्गत ग्राम सभा करमैनी निवासी समाजसेवी संजय सिंह के द्वारा ग्रामवाशियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टि से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमे कैम्पियरगंज के सुप्रसिद्ध अभय हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सको की टीम द्वारा जांच किया गया। जिसमे अनुभवी टीम द्वारा जांच कर उपस्थित ग्रामवासियों को मौसमी बीमारियों के बारे मे बताया साथ ही साथ नेत्र विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ नेत्र विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया व चश्मा भी वितरित किया गया।विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मौसमी बीमारियों से किस तरह से रख रखाव रखा जाए की बीमारिया कोसो दूर रहे ग्रामीणों को विस्तार से बताने का कार्य किया गया । निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजनकर्ता समाजसेवी संजय सिंह ने कहा की स्वास्थ्य शिविर लगवाने का उद्देश्य इस समय चल रही मौसमी बीमारियों से लोगो को जागरूक किया जा सके जिससे की बीमारियों का उचित इलाज हो सके। स्वास्थ्य शिविर मे ग्राम वाशियो का जांच कर उनको दवा भी दिया गया।