गाजीपुर। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा की मासिक बैठक डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव अंजनी यादव ने किया। इस दौरान समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर विधायक जै किशुन साहू ने पुनीता सिंह खुशबू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उनके प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि पुनीता सिंह खुशबू इस जिम्मेदारी के योग्य हैं और उनके नेतृत्व में महिला संगठन को नई मजबूती मिलेगी।विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने माला एवं पुष्प भेंटकर पुनीता सिंह खुशबू को सम्मानित किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली नेता रहती हैं। उन्होंने कहा कि पुनीता सिंह खुशबू को मिली जिम्मेदारी से संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिस तरह उनका मान-सम्मान बढ़ाते हुए स्वागत किया है, वह उनके लिए प्रेरणादायी है। वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।बैठक में वरिष्ठ नेता सुभाष यादव, सुजीत साइकिल, जिला उपाध्यक्ष अशोक बिंद, जिला पंचायत सदस्य पांचू यादव, नगर अध्यक्ष बाबी चौधरी, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष रामाशीष शिशु, मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बिंद, सदर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, सपा नेत्री बिंदु बाला बिंद, जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।