गोवंश तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, तीन गो वंश बरामद

बड़हलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश भी बरामद किए। आरोपी इन गोवंश को घाघरा नदी के रास्ते नाव से बिहार ले जाने की तैयारी में थे। इस दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, रविवार रात उपनिरीक्षक जय प्रकाश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर डुमरी पावर हाउस के पास कुछ लोग गोवंश बांधकर खड़े हैं। वे उन्हें नाव से घाघरा नदी पार कराकर बिहार ले जाने की तैयारी में थे।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। पुलिस ने रामबेलास यादव (पुत्र हरिहर यादव, निवासी रामनगर डेरवा, बड़हलगंज) और छांगुर (पुत्र गौरीशंकर, निवासी नकीयहवा परसिया, बरहज, देवरिया) को पकड़ लिया। हालांकि, रामा यादव (निवासी नेतवारपट्टी, बड़हलगंज) और राजकुमार यादव (निवासी विग्रहपुर, मधुबन, मऊ) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पुलिस ने मौके से एक सफेद गाय, एक काली गाय और एक लाल बछिया बरामद की। पकड़े गए आरोपियों से पशुओं को रखने या ले जाने से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात नहीं दिखा पाए।पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गोवंश को घाघरा नदी के रास्ते बिहार ले जाने के लिए इकट्ठा कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि नदी किनारे रामा यादव की नाव लगी थी, लेकिन पुलिस को मौके पर कोई नाव नहीं मिली।पुलिस ने दोनों आरोपियों को रात करीब 1 बजे हिरासत में लिया और बरामद गोवंश को अपनी निगरानी में ले लिया। उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 के तहत केस दर्ज किया गया है।फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामशिव यादव, कांस्टेबल रामसेवक चौहान, देवेंद्र यादव, रोहित यादव और शेराज अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *