बड़हलगंज।आयुष इंटर्न्स के स्टाइपेंड को साढ़े सात हजार से बढ़ाकर 25 हजार प्रतिमाह किए जाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न्स ने विधायक राजेश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।रविवार को विधायक निवास पर सौंपे ज्ञापन में आयुष इंटर्न्स के साथ हो रही आर्थिक असमानता को समाप्त कर समान स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एमबीबीएस एवं बीडीएस इंटर्न छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार प्रतिमाह किया जाना सराहनीय एवं स्वागत योग्य निर्णय है। किंतु आयुष बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएनवाईएस एवं बीएसएमएस इंटर्न छात्रों को अभी भी मात्र 7,500 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक एवं अन्यायपूर्ण स्थिति है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/जब कि सभी चिकित्सा पद्धतियों में इंटर्नशिप की प्रशिक्षण अवधि, विश्वविद्यालय परीक्षाएं, कार्य की प्रकृति, ड्यूटी, जिम्मेदारियां एवं मरीजों की सेवा का स्वरूप समान है। ऐसे में स्टाइपेंड में यह असमानता किस आधार पर की जा रही है, यह एक गंभीर प्रश्न है।इस संबंध में शीघ्र शासनादेश जारी कर सभी चिकित्सा पद्धतियों के बीच वास्तविक समानता सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. आयुष कुमार, डॉ. आजाद वर्मा, डॉ. अजय यादव, डॉ. अक्षय कर्णवाल, डॉ. आकाश मौर्य, डॉ. अशरफ, डॉ. इरफान अंसारी, डॉ. ऋषभ मिश्रा, डॉ. वसीम, डॉ. सरोज, डॉ. पूनम राजा, डॉ. नम्रता, डॉ. नाइस आरज़ू, डॉ. प्रियंका भारती, डॉ. श्रेयाशी, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. बाबलू प्रजापति, डॉ. कमलेश शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. विकास जायसवाल आदि शामिल रहे।