दिव्यांग युवक पर लाठी-डंडे से हमला, मुकदमा दर्ज

बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के बेलवादाखिली गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 131 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।गांव निवासी रामसुमेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र श्याम मोहन मानसिक रूप से दिव्यांग है। आरोप है कि 31 अगस्त की शाम करीब पांच बजे श्याम मोहन गांव के रास्ते से पिंटू के बगीचे के पास पुलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान मारकण्डे पुत्र त्रिवेणी ने कथित रूप से पहले से लाठी-डंडा लेकर घात लगाए बैठे होने के बाद उस पर हमला कर दिया।मारपीट में श्याम मोहन के पैर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा तथा दाहिने हाथ में चोट और सूजन आ गई।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से फरार हो गया।तहरीर में रामसुमेर ने आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले भी उनके पुत्र के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपी ने गाय को मारकर खेत की ओर खदेड़ दिया था। विरोध करने पर श्याम मोहन का गला पकड़कर मारने तथा धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के पिता का कहना है कि पूर्व विवाद के बाद भी आरोपी की ओर से धमकियां दी जाती रहीं।मामले में आरोपितों का पक्ष जानने के लिए उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपी अथवा उसके परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। आरोपी का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ताकि मामले के दोनों पक्षों को सामने रखा जा सके।। बहरहाल थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *