साईं ग्रेस प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

गाजीपुर अतरौली। साईं ग्रेस प्ले स्कूल, साईपुरम्, अतरौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सुंदर मंचन किया। उनकी मासूम अदाओं और आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कृष्ण-सुदामा मिलन का भावपूर्ण मंचन भी किया। मित्रता, प्रेम और स्नेह से जुड़ी इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और बच्चों की अभिनय प्रतिभा की खूब सराहना हुई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिकाओं सुमन, सरिता, समीक्षा, सृष्टि और नेहा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को तैयार करने से लेकर कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने तक सराहनीय प्रयास किया।विद्यालय की प्राचार्य स्मृति श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के प्रति रुचि पैदा करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का भी विकास हो।
जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्ति, उल्लास और कृष्णमय रंग से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *