समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

ललितपुर- समाजवादी पार्टी कार्यालय ललितपुर पर शिक्षक सभा द्वारा शिक्षक रत्न सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति सिंह लोधी पूर्व जिलाध्यक्ष,प्रत्याशी 226 विधानसभा ललितपुर रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा/विधायक प्रतिनिधि स्नातक ने की। संचालन जिला महासचिव डॉ.महेश कुमार झा ने किया ! इस मौके श्रीमती ज्योति सिंह लोधी ने कहा शिक्षक छात्र और राष्ट्र के निर्माता है इसलिए हमें सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/विजय सिंह यादव जिलाध्यक्ष ने कहा की शिक्षक द्वारा पढ़ाए हुए बच्चे ही डॉक्टर,इंजीनियर, आईएएस,पीसीएस अधिकारी बनते हैं, इसलिए शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है ! शिक्षकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ! इस मौके पर  प्रभु दयाल झा,  हरदयाल वर्मा,  मनोहर पुष्पकर,  बहादुर सिंह यादव,  राजेंद्र कुमार भास्कर, सुनील कुमार भास्कर,मनोहर लाल, नसीम खान, नरेंद्र सिंह ,रामलाल रैकवार, गोपाल सिंह, मानसी सिंह,शबाना, निशा अहिरवार, काजल अहिरवार, आशा अहिरवार,लक्ष्मी साहू,नीलम रैकवार,वर्षा झा,तमन्ना बानो,महक राय,कुमकुम राजा, किरन ,राज बहादुर सिंह, शिवम कुशवाहा, महेश कुमार पटेरिया, दयाराम विश्वकर्मा,किशन सिंह, ईश्वर अहिरवार, आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष दयाराम विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *