*शिकोहाबाद*। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सलेमपुर करखा, थाना नगला खंगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे डाहिनी पुलिया से आटेपुर रोड से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 664/2026 धारा 103(1), 64(1) बीएनएस और 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले के मुख्य अभियुक्त नितिन उर्फ राहुल पुत्र गंगा सिंह उर्फ सीताराम निवासी खटवामई, थाना नगला खंगर को पुलिस 28 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।