अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार

*फिरोजाबाद*। लाइनपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर वाजिदपुर अंडरपास से ठार कठेंगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुन्नेश पुत्र हरगोविंद निवासी अजीत गार्डन के सामने नगला विश्नू, थाना लाइनपार को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुन्नेश पर दक्षिण, उत्तर, लाइनपार और जीआरपी थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *