मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में पुलिस का अभियान तेज, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद गाजीपुर में पुलिस ने व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।पुलिस बल ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया गया।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत पुलिस की टीमें लगातार सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और जागरूकता अभियान जारी रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *