बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची प्रशासन की राहत, परिवारों को राशन किट और पशुओं के लिए भूसा वितरित

जमानियां। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जमानियां निधि ने गुरुवार शाम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम सबलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति देखी गई और उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।पूर्व विधायिका सुनीता सिंह की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को राशन किट एवं पशुओं के लिए भूसा सहित आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया गया कि बाढ़ की स्थिति में उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इसके बाद उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद जमानियां क्षेत्र के बलुआ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति, जलभराव और प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित परिवारों के साथ-साथ पशुओं की आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखते हुए समय से भोजन, चारा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।प्रशासन की सक्रियता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति मिली है। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *