शेरकोट । ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर पुलिस ने गुरुवार को नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने शासन और न्यायालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल करने की अपील की।सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहल्ला तराई स्थित अब्दुल हादी मस्जिद में पहुंचकर लाउडस्पीकरों की जांच की। वहां दो लाउडस्पीकर लगे मिले। पुलिस ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों को ध्वनि प्रदूषण से संबंधित गाइडलाइन से अवगत कराया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने स्वेच्छा से एक लाउडस्पीकर हटा दिया।सीओ ने बताया कि जिलेभर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच कर रही है। निर्धारित संख्या या मानक से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्र मिलने पर उन्हें हटवाने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और कमेटी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे शासन की गाइडलाइन का पालन करें और निर्धारित संख्या एवं ध्वनि सीमा के अनुसार ही लाउडस्पीकरों का प्रयोग करें।