के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

कोतवाली देहात । के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं एवं भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपालसिंह द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।कार्यक्रम में कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने “मोहे मोर बनाई यो” तथा “कैसे मिल गए श्याम सलोने” गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने “मैंने बरसाने की छोरी” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने “मुकुट सिर मोर का” पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इसी क्रम में कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने “ऐसी लगी लगन” तथा “श्याम बंसी बजाते हो” जैसे भक्तिमय गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने भगवान विष्णु के वामन अवतार पर आधारित वामन एक्ट प्रस्तुत कर पौराणिक कथाओं को जीवंत कर दिया। वहीं कालिया नाग प्रसंग की प्रस्तुति ने श्रीकृष्ण की अद्भुत बाल लीलाओं एवं उनके साहस का सुंदर संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, धर्म, प्रेम, कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी गौरवशाली भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का आयोजन किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर  मीनाक्षी शर्मा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *