सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम ने गुरुवार को जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन चुर्क एवं थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द, स्टोर रूम, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, आदेश कक्ष, परिवहन शाखा, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार एवं आवासीय परिसर का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और कल्याणकारी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी कैमरे, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्हें अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने तथा सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, फरार आरोपियों के खिलाफ प्रभावी दबिश, हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लेते हुए डीआईजी ने मिशन शक्ति रजिस्टर और महिला बीट रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने महिला एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला बीट कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पुलिस-जन संवाद मजबूत करने को कहा गया। साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को साइबर अपराध से बचाव के प्रति लगातार जागरूक करने पर जोर दिया।