शक्तिनगर, सोनभद्र। सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 में संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की छात्रा ट्यूलिप बोरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन द एबी’ज रोवलैंड स्कूल, हरहुआ, वाराणसी में 29 अगस्त से एक सितंबर तक किया गया।प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका टीम स्पर्धा में विद्यालय की चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। वहीं, अंडर-17 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा में विद्यालय की छात्रा ट्यूलिप बोरा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ट्यूलिप बोरा सहित सभी खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ विद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का परिणाम इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक जेम्स रॉल्फ एवं शिक्षिका सीमा गागरी ने खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।