25 हजार का इनामी वांछित कृष्णा कुमार उर्फ किशन गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना शादियाबाद में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को सिरगिथा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शादियाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 एवं 44/2026, दोनों धारा 305(e) बीएनएस के तहत दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में अभियुक्त वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, गाजीपुर।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *