बीजपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, पहला वारंटी अभियुक्त नगीना पुत्र वंशी गुप्ता (56 वर्ष) निवासी ग्राम महरीकला, थाना बीजपुर के विरुद्ध दर्ज मुकदमा से संबंधित वारंट निर्गत था।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर वारंट की जानकारी देते हुए उसे सुबह करीब 7ः42 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे मामले में राजेश पुत्र नथुनी प्रसाद (48 वर्ष) निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर के विरुद्ध दर्ज मुकदमा से संबंधित वारंट जारी था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से सुबह करीब 8ः38 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल देवकरन एवं कांस्टेबल साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *