आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच: डीएम

सोनभद्र। श्रमिकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के क्रम में विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों और आउटसोर्स कार्मिकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के हित में आउटसोर्स सेवा निगम के गठन, वेतन वृद्धि, चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न निर्णयों की घोषणा किए जाने पर उपस्थित कार्मिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चैबे ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रदेश सरकार श्रमिकों एवं आउटसोर्स कार्मिकों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कार्मिकों की भर्ती व्यवस्था को ऑनलाइन, पारदर्शी और योग्यता व मेरिट आधारित बनाया जाएगा। भर्ती, पोस्टिंग, उपस्थिति, वेतन, ग्रेच्युटी, बीमा सहित अन्य सेवा लाभों का डिजिटल प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत कार्मिक एक ही स्थान पर अपनी सर्विस डिटेल, बैंक खाता, उपस्थिति, भुगतान और वेतन से संबंधित कटौतियों की जानकारी देख सकेंगे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन द्वारा संचालित श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कार्मिकों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी तथा ईपीएफ और ईएसआई का अंशदान नियमित रूप से जमा कराया जाएगा। एजेंसियों द्वारा वेतन से सर्विस चार्ज के नाम पर अनावश्यक कटौती नहीं की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृत्व अवकाश सहित सभी वैधानिक सेवा लाभ आउटसोर्स कार्मिकों को नियमानुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। आउटसोर्स सेवा निगम एवं बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से कार्मिकों और उनके परिवारों को दुर्घटना बीमा सहित विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही शिकायत दर्ज कराने, उसकी स्थिति जानने और निर्धारित समय में समाधान प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के लोकार्पण के बाद कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के खाते में वेतन की धनराशि प्रत्येक माह पांच तारीख तक पहुंचाने की व्यवस्था से उन्हें एजेंसियों पर निर्भरता और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय आकांक्षा गौतम सहित संबंधित अधिकारी, निर्माण श्रमिक एवं आउटसोर्स कार्मिक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *