गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाजीपुर और थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को एएनटीएफ गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख तथा थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने दिलदारनगर-बबहुआरा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अकलीम खां (29) पुत्र स्व. मो. मंसूर खां, निवासी बहुअरा, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 187/26, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में एएनटीएफ गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख मय टीम तथा थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव मय पुलिस टीम शामिल रही।