फिजियोथेरेपी में नव प्रवेशित छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज मुरादनगर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन का आयोजन उत्साह व सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया। कार्यक्रम में बी.पी.टी. के 22 वें बैच के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न व्यावसायिक अवसरों आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा एक सफल फिजियोथैरेपिस्ट बनने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल से परिचित कराना था। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में निरंतर सीखने अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आई.टी.एस दी-एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी ने मुख्य अतिथि डॉ जयप्रकाश जयवेलु मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट एवं विभागाध्यक्ष, अपोलो हॉस्पिटल, गुरुग्राम का स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नए शैक्षिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. एम थंगराज एवं मुख्य अतिथि डॉ. जयप्रकाश जयवेलु  के द्वारा प्रज्वलन के साथ हुआ। डाॅ. एम थंगराज, प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने, नियमित रूप से अध्ययन करने तथा संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सभी अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक एवं नैदानिक व्यवस्था से परिचित कराया। मुख्य अतिथि डॉ. जयप्रकाश जयवेलु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि एक सफल फिजियोथैरेपिस्ट बनने के लिए केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान प्राप्त नहीं है, बल्कि निरंतर सीखने, नैदानिक अनुभव प्राप्त करने तथा रोगियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखना भी अत्यंत आवश्यक है। संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने प्रश्न पूछने और विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। विद्यार्थियों ने उनके निरंतर मार्गदर्शन प्रोत्साहन एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *