पसमांदा मुस्लिम महाज़ का स्वास्थ्य सेवा अभियान, जुटे सैकड़ों मरीज

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की ओर से शहर के सट्टी बाजार क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन के संयोजन में आयोजित शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें निशुल्क की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिली। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और तनाव के कारण मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना और चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। वसीम राईन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर जांच और दवा उपलब्ध कराना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर में मरीजों के पंजीकरण, जांच और परामर्श की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद सभी को सुचारु रूप से सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *