गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।इस दौरान कुछ प्रार्थियों के दौरान प्लाट/जमीन पर कब्जा, अपने ही मकान में पुत्र द्वारा ना रहने देने सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुई। जनपद निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वह कैंसर पीडित रह चूका है और अभी भी अस्वस्थ है। निवदेन है कि मेरा एक 20 साल पुराना बिल है जो कि मेरे पिताजी के समय का है,read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है कृपया कर मेरा बिल का निस्तारण करा दीजिए। जिलाधिकारी ने चीफ इंजी0विद्युत को फोन कर उक्त व्यक्ति के हालात से अवगत कराते हुए मानवीय संवेदना के आधार पर उनका बिल का निदान करने हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान विजयनगर मोदीनगर निवासी एक वृद्ध व्यक्ति ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मै पिछले 10 वर्षों से अधिकारियों और कोर्ट के चक्कर काट रहा हूं परन्तु मेरी जमीन पर से कब्जा नहीं हटवा पा रहा हूं, कोर्ट के भी आदेश हैं पर कुछ नहीं हो रहा है। हमने आपके बारे में सुना है कि आप यूपी के नम्बर 1 डीएम है और गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों के गुहार सुनते है और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते है। मेरी समस्या का भी निदान करायें। जिलाधिकारी ने मोदीनगर एसडीएम को जांच कर समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश देते हुए वृद्ध व्यक्ति को निश्चित होने के लिए कहा। वहीं एक महिला श्रीमती संतोष ने कहा कि उनके पति के मृत्यु के उपरान्त अब उनके पुत्र व पुत्रवधु उनके साथ मारपीट करते रहते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं, घर मेरा है और मेरे नाम पर ही है, कृपया मेरी सहायता करें। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि माताजी को न्याय दिलाया जाएं।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की मानवता एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की इसी कार्यशैली का असर हैं कि आज हर कोई अपनी शिकायत को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच जाते हैं, 10 बजे से 12 बजे तक की जनसुनवाई में भीड़ इतनी हो जाती है कि कई बार 2—3 बजे तक भी जनसुनवाई होती है।जनसुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या, एडीएम एल/ए श्री अवनीश सिंह, एडीएम जे अंजलि गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।