जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खंड पसगवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर में बनी बाजार में गंदगी की भरमार बाजार के पास नालिया चौक थी व गांव को आने जाने वाले रस्ते को कूड़ा दाने का ढेर लग गया था जिससे आये दिन छोटे छोटे बच्चे चोटिल हो जाते थे आने जाने वाले राहगीर आए दिन कूड़े में फंस कर गिर जाते थे व गांव मे गंदगी के कारण बीमारियां भी बढ़ रही थी या गंदगी धीरे धीरे पांच वर्ष से बढ़ती ही जा रही थी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ इस गंदगी के कारण ग्राम वासियों ने कई बार प्रधान प्रतिनिधि से भी कहा था लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया । दिनांक 30/08/2026 को संवाददाता द्वारा ग्रामीणों के कहने पर गांव की खबर को प्रकाशित कर ग्राम सचिव धीरेन्द्र कुमार मौर्य व बीडीओ को खबर के माध्यम से अवगत कराया गया दिनांक 31/08/2026 को ग्राम सचिव धीरेन्द्र कुमार मौर्या व बीडीओ पसगवां के द्वारा खबर का संज्ञान ले कर जेसीवी द्वारा लगे कूड़े करकट को हटवा कर व नली सफाई कराकर गांव की जनता को गंदगी से निजात दिलवाई जिससे गांव के लोगे ने सचिव धीरेन्द्र कुमार मौर्य बीडीओ पसगवां को धन्यवाद किया। कुछ गंदगी अभी बाकी रहा गई है व बाजार मे टीन शेड गिरने की कगार पर है किसी समय हादसा हो सकता किसी बच्चे या व्यक्ति की जान जा सकती है टीन शेड की मरम्मत कार्य कराकर जनता को निजात दिलाई जा सकती।