जनपद लखीमपुर खीरी के सटे जिला सीतापुर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सेवता से एक सुखद खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने प्रसव के दौरान एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें तीन पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। चारों नवजात और उनकी मां सुरक्षित बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, स्टाफ नर्स सीमा द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद चारों नवजातों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, परिवार में चार नवजातों के आगमन से खुशी का माहौल है और परिजन इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।फिलहाल जच्चा और चारों बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और सभी के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।