जर्जर मार्केट बनी जानलेवा, नाली व हैंडपंप मरम्मत के नाम पर सिर्फ कागजों में बही विकास की गंगा

जनपद लखीमपुर खीरी विकास खंड पसगवां की ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर में प्रशासनिक अनदेखी और भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव में बनी बहुउद्देशीय मार्केट जर्जर हालत में रामभरोसे खड़ी है। लोहे के पिलर छतिग्रस्त हो चुकी हैं और टीन सेट से गिरने की कगार पर है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे कई निर्दोष लोगों की जाने जा सकती खतरे में ग्रामीणों की जाने। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।दूसरी ओर, गांव की नालियों में बजबजाती गंदगी संक्रामक बीमारियों को न्योता दे रही है। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। जब भी ग्रामीण शिकायत करते हैं, तो सफाई कर्मचारी आकर महज दो फावड़े चलाकर फोटो खिंचवाते हैं और कागजी कार्रवाई पूरी कर चलते बनते हैं।
कागजों पर हुआ लाखों का भुगतान
ग्रामीणों ने वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के बंदरबांट का भी आरोप लगाया है। वित्तीय अभिलेखों और प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ग्राम पंचायत में विकास व रख-रखाव के नाम पर भारी धन राशि निकाली गई है:नाली सफाई: दिनांक 28/04/2026 को नाली सफाई के नाम पर ₹6,000 की राशि निकाली गई, जिसके बाद भी नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं।हैंडपंप मरम्मत व रिबोर: हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर ₹6,000, ₹9,000 और ₹12,000 की किस्तें निकाली गईं। वहीं, हैंडपंप रिबोर के नाम पर दो किस्तों में कुल ₹1,07,686 (₹49,820, ₹62,834 और ₹57,866) 926004 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। इसके बावजूद कई हैंडपंप बंद पड़े हैं।सामुदायिक शौचालय व केयरटेकर: सामुदायिक शौचालय में वाटर सप्लाई व्यवस्था के लिए ₹68,220 और केयरटेकर के मानदेय के रूप में ₹1,08,000 की राशि निकाली जा चुकी है।लाखों रुपये का बजट जारी होने के बाद भी धरातल पर गांव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जर्जर मार्केट को सुरक्षित कराने तथा सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है।    बाजार मे एक भी पानी पीने के लिए हैंडपम्प नहीं चल रहा है* रिबोर के नाम पर लाखों डकारे गावं मे बना कूडादान मे कूडा न के बराबर बाजार मे कूडे का ढेर रोड से निकलने के लिये गन्दगी से होकर ग्रामीणों को गुजरना पडता है ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी कृपया मामले की जांच करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *