मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 काज़िया लिज़ मेजो से आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय की शिष्टाचार भेंट

नोएडा ! सेक्टर-126 स्थित मूनलाइट इंफ्रा के सौजन्य से आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘द मूनलाइट मीट अप’ में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 काज़िया लिज़ मेजो की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर सेक्टरवासियों एवं आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि काज़िया लिज़ मेजो की सफलता उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मिस यूनिवर्स इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने के साथ ही काज़िया ने देशभर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उनकी सफलता के साथ-साथ उनका सहज और विनम्र व्यवहार भी उन्हें विशेष बनाता है। कार्यक्रम में मूनलाइट इंफ्रा के संरक्षक मनु चौहान, प्रमुख उद्योगपति मनमोहन शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी कपिल चौहान, अशोक चौहान सहित क्षेत्र के अनेक उद्योगपति, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान सीईओ मोनू चौहान, मनमोहन शर्मा, डॉ पीयूष द्विवेदी और दिव्य कृष्णात्रेय ने काज़िया लिज़ मेजो को आगामी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाने और सफलता के नए शिखर हासिल करने के लिए शुभकामना दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *