नोएडा में झोलाछाप चिकित्सकों की भरमार, कार्रवाई की मांग

नोएडा! अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन के बैनर तले नोएडा में आयोजित मासिक बैठक में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने नोएडा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रहे झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चिंता जताई। डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों, गांवों की गलियों, मोहल्लों और झुग्गी-झोपड़ियों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं,read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/जिनकी योग्यता और प्रमाण-पत्रों को लेकर सवाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के पास चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित कोई प्रमाण-पत्र अथवा शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि ऐसे चिकित्सकों को चिन्हित कर उनकी योग्यता और दस्तावेजों की जांच कराई जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *