एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सोमवार को प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *