मुरादनगर। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में नाम के साथ ‘भाई’ न बोलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और आरोप है कि चाकू व तलवारों से भी हमला किया गया। हिंसक झड़प में 50 वर्षीय देवेंद्र शर्मा उर्फ लाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घायलों में अंकित शर्मा और सचिन शर्मा शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/मामले में मोहित शर्मा पुत्र जितेंद्र, सोनू शर्मा, मोहित शर्मा पुत्र सीताराम, प्रिंस, विकास, दीपू शर्मा और शुऐब के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही मुरादनगर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद के पीछे की वजहों को भी खंगाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।