29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में दिखेगी गुर्जर समाज की एकता और ताकत – हरिश्चंद्र भाटी

गाजियाबाद! भोपुरा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से मनीष कसाना को उत्तर प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब सिंह बैसला ने की, जबकि संचालन अशोक कसाना ने किया। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी रहे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, आपसी भाईचारा और मजबूत संगठन है। समाज को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और युवाओं के भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि 29 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग पहुंचें।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, संगठन, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता का संदेश देगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. सिंह कसाना, सविंदर भाटी, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल कसाना, रामकेश चपराना, पंकज रोशा, अशोक भाटी, बाबू सिंह आर्य, सुनील भाटी, उदित नारायण बैसला, रामप्रकाश मावी, जगबीर विकल, अरुण भाटी, संजय फौजी और अजय गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मनीष कसाना, राजकुमार पहलवान, प्रदीप कसाना, सुखबीर कसाना, शिवानंद प्रधान, हरेंद्र कसाना, विकास कसाना, मास्टर राज बहादुर, रणवीर मास्टर जी, श्याम सिंह मास्टर जी, धर्मपाल मावी, निर्दोष कसाना, भूलेराम दरोगा जी, सुखबीर पहलवान, कहर सिंह कसाना, सेवाराम कसाना, रोहतास प्रधान, सतवीर प्रधान, जयपाल कसाना, राजेंद्र मास्टर जी, खेमराज मास्टर जी, जोगिंदर कसाना, श्रीचंद मास्टर जी और धर्मेंद्र प्रधान सहित समाज के गणमान्य लोगों ने पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *