बिजनौर। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेहरू स्टेडियम बिजनौर के अंतर्गत संचालित चेस क्लब में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चार राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन चीफ आर्विटर नूतन भारद्वाज एवं डिप्टी चीफ आर्विटर सर्वज्ञ के निर्देशन में कराया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच शह और मात के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी की चाल को भांपते हुए कड़े मुकाबलों के बाद यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर की छात्रा नित्या गौड़ विजेता और मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र युग गौड़ उपविजेता घोषित किए गए। मॉडर्न एरा के ही अथर्व वत्स ने तृतीय स्थान और सेंट मैरी स्कूल बिजनौर की छात्रा अतिक्षा गुप्ता ने चतुर्थ एवं आर्यका सिंह ने पंचम स्थान हासिल किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अवनीश गौड़ एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमारी यादव पत्नी डीआईओएस जयकरण यादव आदि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया, वहीं प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी के रूप में स्वास्तिक को भी मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शतरंज ऐसा खेल है जो बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है। चेस क्लब के कोच नूतन भारद्वाज ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं कनिष्ठ सहायक हिमांशु ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वही सभी विजेता खिलाड़ियों से अपेक्षा जाहिर कि वे निरंतर अभ्यास के बल पर जनपद का नाम अवश्य रोशन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान ऋचा गुप्ता, संदीप गुप्ता, ज्योति शर्मा, दीपा पवार, नरोत्तम शर्मा, मीनाक्षी प्रजापति, सुरभि गुप्ता राम शर्मा आदि अभिभावकों ने चेस क्लब द्वारा बच्चों को शतरंज सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे मंच की सराहना की।