बिजनौर । महाराजा दक्ष प्रजापति की पावन जयंती के अवसर पर रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति समिति, चांदपुर के तत्वावधान में भव्य बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने सम्मिलित होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन किया।बाइक यात्रा श्री सागर बैंकट, चांदपुर से प्रारंभ होकर जालाली रोड स्थित सौभाग्य बैंकट हॉल तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक यात्रा ने समाज की एकता, सामाजिक चेतना, संस्कार एवं स्वाभिमान का संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इस अवसर पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर आयोजित बाइक यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें गौरव एवं आत्मीयता की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कार एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मातृशक्ति की गरिमामयी सहभागिता तथा बच्चों के उत्साह ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महेंद्र सिंह प्रजापति, संस्थापक एवं प्रबंधक, आभा फाउंडेशन एवं फादर्स पब्लिक स्कूल आभा सिंह, सुरेश बहादुर प्रजापति, जिला कमांडेंट बिजनौर बेदपाल सिंह चपरान, मंच संचालक जल सिंह तथा कार्यक्रम आयोजक धर्मेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र प्रजापति एवं उनकी पूरी टीम द्वारा बाइक यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।