तीन दिन में ध्वस्त होंगे 196 जर्जर विद्यालय भवन, कायाकल्प कार्यों में तेजी के निर्देश

गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को विद्यालयों की व्यवस्थाओं और भवनों की स्थिति की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए उन्होंने जनपद में चिन्हित 196 जर्जर विद्यालय भवनों को अगले तीन दिनों में ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधानों सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जर्जर और असुरक्षित विद्यालय भवनों के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/शासन के निर्देशों के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।उन्होंने एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में स्थित परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षण-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए संबंधित विभाग और ग्राम पंचायतें आपसी समन्वय से लंबित कायाकल्प कार्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ प्रगति की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने तथा कायाकल्प कार्यों और जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *